संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पटना में 1 कठ्ठा ज़मीन की कीमत

चित्र
क्या क़ीमत है पटना में 1 कठ्ठा ज़मीन की?  पटना रियल एस्टेट के साथ पिछले 10 वर्षो से काम करते हुए इस सवाल से हमारा हमेशा ही सामना हुआ है। जब तक हम इसके सही उत्तर तलाशते हैं या तो विषय बदल जाता है या सवाल ही खत्म हो जाता ।  यह इस बात की पुष्टि करता है कि यह एक बहुत व्यापक और अस्पष्ट प्रश्न है, लेकिन साथ ही जरूरी सवाल भी है? यह सवाल दोतरफा होने के साथ आपस में घुला-मिला है! रियल एस्टेट स्थानीय होता है इसलिए यह पूछना बनता है कि पटना में 1 कठ्ठा ज़मीन की कीमत क्या है । जैसे हमने भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से पटना को स्थानीय कहा है पर साथ ही यह महसूस किया कि यह तो अति स्थानीय है; पटना कई छोटे-छोटे इलाकों में बंटा हुआ है। जिनका अपना खास रूप है जो इस सवाल के विभिन्न उत्तर देते हैं।  हर इलाके की अपनी भिन्नता है साथ ही कुछ और सवाल इस  जवाब को और खास बना देते हैं ; जैसे किस तरह की जमीन है रिहायशी, व्यवसायिक या कृषि। सड़क की चौड़ाई,  ज़मीन का  आकार, सड़क पर ज़मीन की चौड़ाई जैसे अन्य कारण भी हैं।  इसलिए, पटना में 1 कट्ठा जमीन की कीमत क्या है जैसे एक सरल सवाल का उत्तर ...

पटना में ज़मीन में निवेश की कुछ विशेषताएं !!

चित्र
  पटना में ज़मीन में निवेश की कुछ विशेषताएं   आपके पास निवेश करने लायक उचित धन हो (पटना में ज़मीन खरीदने के लिए बैंक लोन काफी उलझा हुआ है) आप उस ब्यक्ति को चुनते हैं जो आपके सबसे नजदीक ब्रोकर, रिश्तेदार या दोस्त कोई भी हो सकता है आपको ज़मीन तक ले जाता है।  निवेश के लायक ज्यादतर 90% भूमि पटना के नजदीक के इलाको में है।  ज़मीन में निवेश के लिए पटना जिले में सर्वाधिक मांग वाले ब्लॉक हैं: फुलवारीशरीफ, नौबतपुर, विक्रम और बिहटा। इसके बाद संपतचक, पुनपुन और मसौदी । पटना-बख्तियारपुर 4 लेन और उससे सटे इलाकों में विशेष रूप से व्यावसायिक मांग है। निवेश का एक निश्चित प्रतिशत सोनपुर (बहुत जोखिम भरा) में भी जा रहा है।जो पटना में जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा खरीदना चाहते हैं, वे आमतौर पर पटना में डेवलपर्स से खरीदते हैं। उनकी संख्या निवशकों की तुलना में ज्यादा है। कोई भी विवेकपूर्ण निवेशक पटना में डेवलपर्स के ऊंचे कीमत को नहीं देगा। पटना में भूमि निवेश के बारे में उल्लिखित उपरोक्त विशेषताएं स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि क्यों पटनावासी जो 50 लाख से 1 करोड़ का निवेश ज़मीन में करने से सतर्क ...