पटना में ज़मीन में निवेश की कुछ विशेषताएं !!

 

आपके पास निवेश करने लायक उचित धन हो (पटना में ज़मीन खरीदने के लिए बैंक लोन काफी उलझा हुआ है) आप उस ब्यक्ति को चुनते हैं जो आपके सबसे नजदीक ब्रोकर, रिश्तेदार या दोस्त कोई भी हो सकता है आपको ज़मीन तक ले जाता है। 

निवेश के लायक ज्यादतर 90% भूमि पटना के नजदीक के इलाको में है। 


ज़मीन में निवेश के लिए पटना जिले में सर्वाधिक मांग वाले ब्लॉक हैं: फुलवारीशरीफ, नौबतपुर, विक्रम और बिहटा। इसके बाद संपतचक, पुनपुन और मसौदी । पटना-बख्तियारपुर 4 लेन और उससे सटे इलाकों में विशेष रूप से व्यावसायिक मांग है। निवेश का एक निश्चित प्रतिशत सोनपुर (बहुत जोखिम भरा) में भी जा रहा है।जो पटना में जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा खरीदना चाहते हैं, वे आमतौर पर पटना में डेवलपर्स से खरीदते हैं। उनकी संख्या निवशकों की तुलना में ज्यादा है। कोई भी विवेकपूर्ण निवेशक पटना में डेवलपर्स के ऊंचे कीमत को नहीं देगा।


पटना में भूमि निवेश के बारे में उल्लिखित उपरोक्त विशेषताएं स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि क्यों पटनावासी जो 50 लाख से 1 करोड़ का निवेश ज़मीन में करने से सतर्क है उन्होंने ज़मीन में निवेश की दोनों तरह की कहानिया सुनी हुई कि कैसे किसी ने बहुत बढ़िया निवेश किया और कैसे कोई निवेश करके फंस गया।स्वतंत्रत रूप से खुद जानकारी हासिल करने वाले जो इन्टरनेट के माध्यम का इस्तेमाल करते हैं नहीं समझ पाते। क्योंकि जमीन में निवेश के तथ्यों का बहुत अभाव है कहीं भी उचित रूप में 6 क  (कौन, क्या, कब, कहां, क्यों और कैसे) का उत्तर नहीं मिलता। 


कौन :-  यह बहुत धुंधला है। कौन है जो वास्तव में उन्हें पटना में भूमि निवेश के लिए सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। कई साल हो गए हैं जब निवेशकों ने नौबतपुर जैसी जगहों का दौरा किया; उन्होंने अखबारों में पटना रिंग रोड और विभिन्न तरह के नये विकास के प्रस्तावों के बारे में पढ़ा है लेकिन धारणा और वास्तविकता के बीच की खाई को पाटने में कौन उनकी मदद करेगा।


क्या: - दूसरा क अधिक कठिन है। पटना में निवेश के लिए जमीन में क्या देखें? एक चीज जिसके बारे में बात होती हैं वह कीमत है। लेकिन सवाल मौजूदा कीमत का नहीं बल्कि एक दशक के बाद के मूल्य का है जब वे मुनाफावसूल करने जाएंगे। 


कब: - सही समय। किसी ने कहा है कि जमीन-जायदाद खरीदने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि जमीन-जायदाद खरीदने के बाद इंतजार करना चाहिए।


कहां: - बिहटा या संपत्चक में या कहां सबसे सस्ता या सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला है या बिहटा में भी कौन-कौन से क्षेत्र हैं ज्यादा रिटर्न देने वाले? 


कैसे: - पता करें । 1 कट्ठा बराबर कितना वर्ग फुट (माप) होता है; सही कानूनी कागजात कौन से है और जमीन कितने प्रकार की होती है?


एक शब्द 'कठिनाई' जिसका परिणाम "टाल-मटोल"होता है जिससे मूल्य बढ़ जाता है और फिर अफसोस होता है। 


आखिर जमीन में निवेश करने के लिए पटना में सबसे अच्छी जगह कौन सी है। उत्तर आसान है पर सरलता का पालन करना सबसे कठिन है । पटना (नौबतपुर, बिहटा आदि) की परिधि में इंफ्रा डेवलपमेंट के इर्द-गिर्द पिच या कच्चे रोड और जहां खरीद बिक्री बढ़ रहा हो और एक कट्ठा जमीन की कीमत 7 से 15 लाख के बीच हो। इसे आसान ही रहने दे.। 


ज़मीन पर, ज़मीन में निवेश करें!! 


संपर्क करें!! 

पटना रियल्टी 

🌐www.buysellrentpatna.in 

🤳 +917463842700 

✍️Info@buysellrentpatna.in


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौबतपुर.. इंतजार न करे ! जमीन में निवेश करें और इंतजार करें !!

पटना में 1 कठ्ठा ज़मीन की कीमत

पटना में ज़मीन में निवेश के 12 कारण