पटना में 1 कठ्ठा ज़मीन की कीमत




क्या क़ीमत है पटना में 1 कठ्ठा ज़मीन की? पटना रियल एस्टेट के साथ पिछले 10 वर्षो से काम करते हुए इस सवाल से हमारा हमेशा ही सामना हुआ है। जब तक हम इसके सही उत्तर तलाशते हैं या तो विषय बदल जाता है या सवाल ही खत्म हो जाता । 

यह इस बात की पुष्टि करता है कि यह एक बहुत व्यापक और अस्पष्ट प्रश्न है, लेकिन साथ ही जरूरी सवाल भी है? यह सवाल दोतरफा होने के साथ आपस में घुला-मिला है! रियल एस्टेट स्थानीय होता है इसलिए यह पूछना बनता है कि पटना में 1 कठ्ठा ज़मीन की कीमत क्या है । जैसे हमने भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से पटना को स्थानीय कहा है पर साथ ही यह महसूस किया कि यह तो अति स्थानीय है; पटना कई छोटे-छोटे इलाकों में बंटा हुआ है। जिनका अपना खास रूप है जो इस सवाल के विभिन्न उत्तर देते हैं।

 हर इलाके की अपनी भिन्नता है साथ ही कुछ और सवाल इस  जवाब को और खास बना देते हैं ; जैसे किस तरह की जमीन है रिहायशी, व्यवसायिक या कृषि। सड़क की चौड़ाई,  ज़मीन का  आकार, सड़क पर ज़मीन की चौड़ाई जैसे अन्य कारण भी हैं। 

इसलिए, पटना में 1 कट्ठा जमीन की कीमत क्या है जैसे एक सरल सवाल का उत्तर देने के लिए, कई सारे मापदंडों पर विचार करने की आवश्यकता है।


फोन पर जब कोई ग्राहक हमसे यह सवाल पूछता है तो हमारी मजबूरी हो जाती है कि हम ग्राहक के सवाल को समझने के लिए सवाल पूछें कि उसे कौन सा 1 कट्ठा चाहिए और जवाब देने के बजाय हम ग्राहकों से सवाल पूछते पाए जाते हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारी टीम ने पटना में भूमि में निवेश करने की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए एक प्रॉपर्टी कीमतों की लिस्ट और एक समर्पित पेज तैयार किया हुआ है। जो पटना में 1 कट्ठा जमीन की कीमत क्या है, जैसे प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए सहायक है ।


वैसे पटना में 1 कट्ठा जमीन 1361 वर्ग फुट के बराबर होती है। यह 3.1 डेशिमल या स्थानीय रूप से 20 धुर के बराबर होती है (धूर एक स्थानीय माप है)।

जमीन पर, जमीन में निवेश करें!! 


Contact for details:-

🌐www.buysellrentpatna.in 

🤳 +917463842700 

✍️Info@buysellrentpatna.in




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौबतपुर.. इंतजार न करे ! जमीन में निवेश करें और इंतजार करें !!

पटना में ज़मीन में निवेश के 12 कारण