पटना रियल एस्टेट का अगला मुख्य इलाक़ा "कन्हौली"
पिछले दशक में हमने सगुना मोड को लगातार विकास करते देखा है जो आज अपनी अधिकतम सीमा तक पहुच चुका है। 10 साल पहले शायद ही कोई कह सकता था कि सगुना से दानापुर स्टेशन के बीच लगभग 6 माल बनेंगे (पूरे पटना में 1 ही माल था) कि इस रोड पर जमीन की क़ीमत 3 करोड़ के ऊपर पहुच जायगी। लेकिन आज यह सच्चाई बन गया है।
एक और महत्वपूर्ण बिंदु है जिसे ध्यान में रखना जरूरी है ओ यह कि जब सगुना पर विकास शुरू हुआ उस समय यह केवल पटना के सीमा की बढ़ोतरी ही था जो बढ़ते बढ़ते दानापुर स्टेशन तक पहुंच गया। जिसकी अगली कड़ी शिवाला बनने जा रही है। पटना के सीमा की लगातार बढ़ोतरी के कई कारण है पर उन पर हम यहां चर्चा नहीं करेंगे।
आज इस लेख को लिखने का सही कारण है तो ओ है "कन्हौली"।
कन्हौली जो कि दानापुर रेल्वे स्टेशन से 15 किलो मीटर दूर, पटना बक्सर रोड जो कि बिहटा, आरा होते हुए बक्सर जाती है पर स्थित है। पटना जिला के बिहटा ब्लॉक का छोटा सा गाँव है कन्हौली। ज्यादतर लोग इसे बिहटा जाने के रास्ते पर का गाँव के रूप में जानते हैं।
आज पटना रियल एस्टेट से जुड़े (जमीन की खरीद-विक्री) हर व्यक्ति की जुबान से कन्हौली का नाम सुनने को मिलेगा।
वैसे तो कन्हौली में बिहटा-सरमेरा (पटना रिंग रोड का हिस्सा) का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा है जो कि आज लगभग पूरा होने की स्थिति में है। जिस कारण से हाईवे के आस पास की जमीनों की क़ीमत काफी बढ़ गई है लेकिन यह तो बिहटा सरमेरा से लगे सभी इलाको में हुआ। कन्हौली, नौबतपुर, डुमरी और बेलदारीचक सभी जगह लगभग एक समान हुआ ।
तो आखिर क्या कारण है जो "कन्हौली" पटना रियल एस्टेट में इतना महत्व रखने लगा है।
पटना के पूर्व मे पाटलिपुत्र इंटर-स्टेट बस टर्मिनल जिसे बैरिया बस टर्मिनल के नाम से भी जानते हैं के निर्माण शुरू होने से आज तक विकास को हम सभी भली भांति परिचित है। आज बस टर्मिनल के आसपास जमीन की क़ीमत आसमान छू रही है।
बिलकुल यही दुबारा से होने जा रहा है जो कि इस बार पश्चिमी पटना के कन्हौली से जुड़े इलाको में होगा। हां आपने सही पढ़ा - कन्हौली में पटना का तीसरा इंटर सिटी बस टर्मिनल के निर्माण का कार्य, जमीन अधिग्रहण के कार्य से शुरू हो गया है। ये टर्मिनल पटना को आरा-बक्सर जहानाबाद के साथ साथ छपरा की तरफ से आने वालों को सुविधा देगा।
यही नहीं पटना इंटरनेशनल एयरपोर्ट जो कि बिहटा एयरवेस के अंदर बनेगा को पटना से सीधे जोड़ने के लिए दानापुर बिहटा एलिवेटड रोड का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। दानापुर-बिहटा एलिवेटड रोड का निर्माण तीन स्तर पर होना है। दानापुर-शिवाला, शिवाला-कन्हौली और बिहटा एयरबेस से इ.स.आई. हॉस्पिटल बिहटा ।
दानापुर-बिहटा एलिवेटड रोड के निर्माण के साथ ही कन्हौली की दानापुर से दूरी मिनटों में तय की जा सकेगी।
कन्हौली, पटना रियल एस्टेट को फिर से नई ऊंचाई की ओर ले जा रहा है।
हम अगर पटना रियल एस्टेट को पीछे से देखेंगे तो पाएंगे कि हर इलाका जो आज नए नए बहुमंजिला इमारतों से सजी है अपने शुरूआत में एक-एक कठ्ठा के प्लॉट के खरीद बिक्री से बना। एक समय के बाद ही बड़ी बड़ी इमारतों ने उस इलाके में प्रवेश किया। चाहे ओ बेली रोड का रुपसपुर हो चाहे गोला रोड और सगुना मोड हो। इसी तर्ज़ पर शिवाला में भी हो रहा है और ऐसे ही कन्हौली में भी होगा।
आज कन्हौली में ब्रांच रोड और डेवलपर्स के जमीन की क़ीमत 25-30 लाख प्रति कट्ठा है। बस टर्मिनल के निर्माण के कार्य तथा मांग और पूर्ति के आधार पर कन्हौली में जमीन की क़ीमत लगातार बढ़ेगी।
एक सवाल बनता है कि जमीन की क़ीमत तो हर जगह बढ़ती रहती है तो कन्हौली में भी बढ़ेगी। नहीं! बढ़ोत्तरी, बढ़ोतरी में फर्क़ होता है किसी जगह एक जोड़ दो होता है तो किसी जगह 3 गुणे 3 होता है और यह फर्क़ केवल और केवल निर्भर करता है उस जगह के भविष्य पर ।
कन्हौली का भविष्य दिख रहा है। जहां वह सभी कुछ होने जा रहा है जो किसी भी जगह को विकसित जगह कहने के इस्तेमाल किये जाते हैं।
कन्हौली से 10 किलोमीटर के अंदर सेंट करेंस इंटर कौलेजियट स्कूल, ई.एस.आई हॉस्पिटल बिहटा , सदिशोपुर रेल्वे स्टेशन, निर्माणाधीन एयरपोर्ट, निर्माणाधीन इंटर सिटी बस टर्मिनल, निर्माणाधीन पटना रिंग रोड, कई निर्माणाधीन हाइवे है।
अगर इतना कुछ कहीं हो रहा है तो अवश्य ही एक समय के बाद ओ जगह विकसित ही होगा। इसमे कोई किन्तु परंतु की जगह बनती अभी दिखाई नहीं दे रहा है।
अगर आप इस दशक में घर बनाना चाह रहे हैं या बेहतर लाभ पाना चाहते हैं तो पटना रियल एस्टेट में "कन्हौली" सबसे उपयुक्त जगहों में नंबर एक स्थान रखता है।
इंतजार न करें! निवेश करें और इंतजार करें!!
हम भूमि स्वामित्व की आपकी यात्रा के लिए सेवा प्रदान करते हैं।
🤳7463842700
_1.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें