पटना में जमीन कहा खरीदनी चाहिये?
अपनी जमीन पर 2030 में अपना घर बनाना चाहता हूं तो हमे पटना में जमीन कहां खरीदनी चाहिए?
यदि हम अगले दशक में उपयोग के लिए पटना में जमीन खरीदना चाहते हैं तो पटना में कुछ स्थान हैं जो दूसरों से बेहतर विकल्प बनते हैं। अगर हमारा लक्ष्य 2030 के आसपास पटना में घर बनाना है तो सबसे पहले हमे लगभग 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति वर्ग फुट का बजट रखना होगा । अब पटना में जमीन के आकार के आधार पर घर के लिए उपयुक्त जमीन खरीद सकते हैं। आदर्श रूप से पटना में एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए स्वतंत्र घर बनाने के लिए 1.5 कट्टे से 2.5 कट्टे की भूमि को बहुत अच्छा आकार माना जाता है। इसका मतलब है कि पटना में अपना घर बनाने के लिए भविष्य में उपयोग करने लायक जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच की आवश्यकता है। यदि बजट कम है तो हम छोटे आकार के आवासीय भूखंड के बारे में सोच सकते हैं। पटना में स्वतंत्र मकान बनाने के लिए 800 वर्ग फुट का आवासीय भूखंड भी बहुत उपयुक्त हैं।
अब जब हमने जमीन का आकार और बजट तय कर लिया है जिसे हम पटना में अपना घर बनाने के लिए खरीदना चाहते हैं; अगला सवाल उठता है कि पटना में किस स्थान पर जमीन खरीदा जाऐ। स्थान तय करना महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारा उद्देश्य पटना में एक आवासीय भूखंड खरीदना है जिसका उपयोग 10 वर्षों के बाद आवासीय भवन बनाने के लिए किया जा सकता है अपने उद्देश्य के अनुसार पटना में ऐसे इलाके में जमीन खरीदनी चाहिए जो अगले 10 वर्षों में पटना में आवासीय कॉलोनियों में विकसित हो जाएं।
पटना के कुछ इलाकों की सूची देते हैं जहां पटना में अगले 10 वर्षों में घर बनाने के लिए जमीन खरीद सकते है: -
1)शिवाला-उसरी रोड
2)शिवाला - नेयोरा
3)शिवाला-बिहटा रोड (बेला)
4)एम्स- चिरौरा
5) एम्स-जानीपुर
6) एम्स-गोपालपुर
7) संपतचक-परसा रोड
8) जगनपुरा- वाटर पार्क रोड
9) नया प्रस्तावित बेउर पुनपुन रोड
10) अनीसाबाद/एम्स के पीछे ब्रह्मपुरा
Thanks
जवाब देंहटाएं